

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामपंचायत अवरीद के आंगनबाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित*
जांजगीर-चांपा, 29 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवागढ़ मंडल के गौरव ग्राम पंचायत अवरीद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 में राष्ट्रीय पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन धीवर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा सम्मान समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी शक्ति, मातृत्व, ममता और सेवा भावना को हृदय से नमन करने का पावन अवसर है।






उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। वे नन्हे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ घर-घर जाकर माताओं को जागरूक करती हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। उनका कार्य केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का सदैव सम्मान करें, उनके कार्यों में सहयोग दें तथा ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें, जहां हर बच्चा स्वस्थ, हर मां जागरूक और हर परिवार खुशहाल हो।
कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर ऋचा तिवारी द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, खिलौना वितरण एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। साथ ही रिटायर्ड फौजी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई।






कार्यक्रम में सुपरवाइजर ऋचा तिवारी, मुरारी लाल कश्यप, खेमलता (आयुष्मान आरोग्य मंदिर), भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नवीन धीवर, रिटायर्ड फौजी बसंत कश्यप, सरपंच गीता धीवर, उपसरपंच उत्तरा साहू, गायत्री सिंह, सुनीता बाई पंच, रुक्मणि कश्यप पंच, भगवती मोती साव पंच, राम आसरे पंच सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खीख बाई कश्यप, शकुन बाई कश्यप, ज्योति नागपाल एवं रामेश्वरी तथा सहायिकाओं में अरुंधति उपाध्याय, जयंती कश्यप एवं लता कश्यप सहित मितानिन सुनीता साहू, शिवरात्रि कश्यप, चोला बाई साहू एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बनवारी कश्यप, अक्ती बाई, रुक्मणि, दीपमाला, महेश्वरी, शोभा, रामकली, अंजली श्रीवास, कुंती बाई, नहरबाई, बहुराबाई, निशा, ललिता कश्यप, पुष्पा, शारदा सिंह, ऊषा कश्यप, भगवती साहू, दुर्गा बाई कश्यप, सविता धीवर,अनीता कश्यप, प्रियंका, सुनीता कश्यप, पूजा कश्यप, दुर्गेश्वरी, पांचोंबाई, कृतिका, ताराबाई कश्यप, फूलमती, हेमलता, लक्ष्मी एवं जानकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम धीवर, बनवारी कश्यप, सुखी राम, देवराम धीवर, सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।
नारी शक्ति—जिंदाबाद!
मातृशक्ति—जिंदाबाद!
सेवा भावना—जिंदाबाद!
जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!





