

*सेवा संकल्प अभियान: अवरीद में लाभार्थियों ने पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद, राष्ट्रीय पोषण माह एवं सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न*
जांजगीर-चांपा / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवागढ़ मंडल के गौरव ग्राम पंचायत अवरीद में केंद्र सरकार की महतारी वंदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
ग्राम अवरीद के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01, 02, 03 एवं 04 में राष्ट्रीय पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन धीवर ने बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, रेफरल सुविधा एवं प्रारंभिक शिक्षा सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों के लिए रंगोली, खिलौना वितरण एवं पौष्टिक व्यंजनों के साथ न्योता भोज का आयोजन किया गया।उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों तथा सेवानिवृत्त फौजी बसंत कश्यप का श्रीफल, पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं मयंक धीवर का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेते हुए घर-घर मुनगा एवं पौष्टिक आहार के उपयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, नागरिकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, माताएं, बहनें एवं बच्चे उपस्थित रहे।




