


*गिद्दा में सभापति ने रंगमंच निर्माण एवं सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन*
भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाओं को दी जा रही प्राथमिकता – राजकुमार साहू*
*जांजगीर-चाम्पा।* नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गिद्दा में विकास कार्यों की सौगात देते हुए जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा 3 लाख रुपये सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। रंगमंच एवं सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती ममता अशोक कश्यप, उप सरपंच श्रीमती गणपति दुख राम साहू, श्रीमती उमा दौलत साहू, श्रीमती अमेरिका जगनथिया साहू, संतोष साहू, नरेंद्र साहू, पगढल रात्रे, मनोहर रात्रे, गणेश साहू, चतेल यादव, विश्राम रात्रे, परस साहू, परदेसी मनोहर रात्रे, देव चरण साहू, कीर्तन आदिले, राजकुमार यादव, लहुरमन साहू, महेत्तर पटेल, मेला राम यादव, संजय साहू, शिव गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
———-




